कोरोनावायरस से बचाव के लिए लगाए गए कर्फ्यू के दौरान आमजन की सहायात के लिए जिला प्रशासन द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर, फोन नंबर, मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। जिससे संपर्क कर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं का समाधान करा सकता है।
आवश्यक एवं चिकित्सीय वस्तुओं के परिवहन के लिए आरटीओ से करें संपर्क
आवश्यक वस्तुओं एवं चिकित्सीय वस्तुओं के परिवहन हेतु वाहनों को दी जाने वाली विशेष अनुज्ञा हेतु आरटीओ इंदौर जितेन्द्र सिंह रघुवंशी (मोबाइल नंबर 7354757062), एआरटीओ अर्चना मिश्रा (मोबाइल नंबर 9425304091) तथा एआरटीओ हृदेश यादव (मोबाइल नंबर 8435093232) से संपर्क किया जा सकता है।
सैनिटाइजेशन के लिये रेपिड रिस्पांस टीम से करें संपर्क
किसी क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराए जाने की तत्काल आवश्यकता होने पर नगर निगम के अधिकारी एसके उपाध्याय (माेबाइल नंबर 7440443323/8839811588) से संपर्क किया जा सकता है। सैनिटाइजेशन से संबंधित नगर निगम से समन्वय करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक विष्णु प्रताप राठौर (मोबाइल नंबर 9826072001) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
भोजन,दवाई इत्यादि की व्यवस्था के लिए
नि:शक्तजन एवं वृद्धजन व्यक्तियों हेतु भोजन,दवाई इत्यादि की व्यवस्था के समन्वय हेतु प्रशासनिक संकुल के कक्ष क्रमांक जी-6 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस हेतु सुचिता तिर्की बेक (9893860721) संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय इंदौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसमें शैलेन्द्र सोलंकी (9827392991) सहायक ग्रेड-3 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0731-2367214 है।
अपर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दिनेश जैन ने बताया कि वर्तमान में नि:शक्तजन, वृद्धजन एवं ऐसे व्यक्ति जिनके भोजन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा भोजन व्यवस्था का कार्य किया जा रहा है। आगामी एक सप्ताह तक उक्त संस्थाओं द्वारा ही कार्य किया जाएगा। यदि अन्य कोई संस्था इस क्षेत्र में कार्य करना चाहती है तो यह ऊपर दिए गए नंबर या 9827392991 पर अपनी संस्था का नाम, मोबाइल नंबर, कार्यक्षेत्र एवं वाहन क्रमांक की जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। आवश्यकतानुसार उक्त संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा। जो संस्थाऐं अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोजन आदि वितरित करना चाहते है, वे संबंधित थाना प्रभारी को सूचित कर भोजन वितरण कर सकती हैं।
देखभाल के लिए सामाजिक संगठनों को सहयोग करने की अनुमति
शहर में वृद्ध,अनाथ, विकलांग तथा बीमार व्यक्तियों की देखभाल के लिए ऐसे सामाजिक संगठनों को कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने अनुमति प्रदान की है जो सेवा भाव से उनकी मदद करना चाहते हैं। इस कार्य के समन्वय हेतु अपर कलेक्टर दिनेश जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनसे 9407183093 पर संपर्क किया जा सकता है। नोडल अधिकारी अपनी टीम के साथ सामाजिक संगठनों को खाने, दवाइयां, मास्क आदि के वितरण हेतु अनुमति प्रदान कर सकेंगे।
एकेवीएन : मेल पर प्राप्त आवेदन पर तुरंत देंगा परमिशन
मध्यप्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास के एमडी कुमार पुरुषोत्तम ने बताया है कि इंदाैर से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दवाएं और अन्य ज़रूरी सामग्री की आपूर्ति की जाती है। इस संबंध में मध्यप्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। व्यापारी मेल अथवा वॉट्सऐप पर अपना आवेदन भेजकर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। आवेदनकर्ता को मेल पर ही परमिशन जारी कर दी जाएगी। इस कार्य के लिए जनरल मैनेजर आरके भंवर से मोबाइल नंबर 9165010325 पर संपर्क किया जा सकता है। ईमेल आईडी ed.roind@mpidc.co.in पर आवेदन मेल किया जा सकता है।